• सोशल मीडिया लिंक
  • Site Map
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

जनपद के किसान भाई फसलों के अवशेष खेतों में ना जलाएं इस उद्देश्य से जिला कृषि अधिकारी वीडियो के माध्यम से किसानों को कर रही है जागरूक

जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारी गण अपनी कृषि विभाग की संचालित योजनाओं को समस्त किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। धान की फसल कटने वाली है। अतः समस्त किसान पराली को अपने खेतों में न जलाएं, उन पर जुर्माना भी हो सकता है, तथा सरकार की अन्य योजनाओं से उन्हें वंचित किया जा सकता है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी द्वारा एक वीडियो तैयार की गई है जिसे किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीएम वार रूम के माध्यम से आम नागरिक तक भेजा जा रहा है। वीडियो का अवलोकन अवश्य करें तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं।