बंद करे

विज्ञप्ति

विज्ञप्ति
शीर्षक विवरण Start Date End Date फ़ाइल
विज्ञप्ति

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026-27 हेतु ई-लॉटरी तृतीय चरण के व्यवस्थापन के उपरान्त जनपद गौतमबुद्धनगर की देशी शराब की 01 दुकान एवं मॉडलशॉप की 04 दुकानें, कुल 05 दुकानों का अधिकतम 14 दिवस या नियमित व्यवस्थापन होने तक जो भी पहले हो (दिनांक 30.04.2026 से दिनांक 13.05.2026 तक) के लिए दैनिक आधार पर व्यवस्थापन, दुकानों की 14 दिन की बेसिक लाइसेंस फीस /लाइसेंस फीस अर्थात् उनकी वार्षिक लाइसेंस फीस का 14/365 के सापेक्ष सर्वोच्च ऑफर पर, के लिए किया जाना है। इच्छुक व्यक्ति आवेदन-पत्र/ ऑफर कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, गौतमबुद्धनगर में दिनांक 29.04.2026 को अपरान्ह 02:00 बजे तक बन्द लिफाफा में प्रस्तुत कर सकते हैं। दो या दो से अधिक समान ऑफर प्राप्त होने पर आवंटन सार्वजनिक लॉटरी के माध्यम से दिनांक 29.04.2026 को ही अपरान्ह 03:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा। ऑफर में प्रस्तावित बेसिक लाइसेंस फीस / लाइसेंस फीस के 10 प्रतिशत का बैंक ड्राफ्ट, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड लगाना आवश्यक है। इस सम्बन्ध में दैनिक आधार पर व्यवस्थित की जाने वाली दुकानों केएम०जी०क्यू० (कि०ग्रा०)/ एम०जी०आर०/बेसिक लाइसेंस फीस /लाइसेंस फीस आदि का विवरण निम्नवत् है:-

अधिक जानकारी के लिये देखे पर क्लिक करे

29/04/2026 10/05/2026 देखें (1 MB)