जिला गौतमबुद्ध नगर को शाशनादेश संख्या १२४९/९७/८२/९७ के क्रम में दिनांक ०६/०९/१९९७ को जिला गाज़ियाबाद एवं बुलंदशहर के कुछ हिस्सों को काट कर बनाया गया| जिला गौतमबुद्ध नगर के दादरी एवं बिसरख विकासखंड जिला गाज़ियाबाद से लिए गए,जबकि विकासखंड दनकौर एवं जेवर जिला बुलंदशहर से लिए गए| इसके अतिरिक्त १८ अन्य ग्राम भी बुलंदशहर से लेकर दनकौर एवं जेवर विकासखंड में सम्मलित किये गए|
एक नज़र
| क्षेत्रफल | जनसँख्या | साक्षरता | कुल गाँव | पुरुष | महिला |
|---|---|---|---|---|---|
| 1442 वर्ग कि०मी० | 16,48000 | 80.1% | 423 | 890000 | 758000 |